भिवानी: एसडीएम एवं भिवानी विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी हरबीर सिंह ने विधानसभा के बीएलओ और सुपरवाईजर को दिए जरूरी
एसडीएम एवं भिवानी विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी हरबीर सिंह ने कहा कि बीएलओ और सुपरवाईजर अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची को सही ढंग से तैयार करवाएं ताकि कोई नागरिक मतदान से वंचित न रहे। किसी को कोई भी संशय है तो उसको अभी से दूर करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ और सुपरवाईजर निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप ही कार्य करे।