भिवानी: चोरों ने तोशाम में दो मकान से 37 तोले सोना व डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवरात सहित करीबन 6 लाख रुपए की नगदी की चोरी
चोरों ने विकास नगर में दो मकानों को अपना निशाना बनाकर क़रीबन 6 लाख रुपये नगद क़रीबन 37 तोले सोना, डेढ़ किलोग्राम के करीब चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। चोरी की घटना के बाद पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वायड, सीआईए, साइबर सेल व फिंगरप्रिंट की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।