पटना ग्रामीण: अलीपुर में एक युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या, अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर फेंका युवक का शव
पटना के अलीपुर में पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके बाद उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। रविवार को घटना की सूचना मिलते ही युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की प्रेमिका के परिजनों ने युवक की हत्या की है।