पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक मोबाइल चोर को पटना रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटना जंक्शन पर रेल पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा,पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ा और पूछ-ताछ की तो संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं मिला जिसके बाद युवक की पैकेट की तलाशी ली गयी तो पुलिस ने तीन स्क्रीन टच मोबाइल पाया. पूछताछ के क्रम में युवक जिसका नाम कुंदन कुमार उसने बताया कि यह फोन चोरी का है. इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया.