पटना ग्रामीण: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी शांतिपूर्ण हुआ मतदान : ADG जेएस गंगवार
बिहार में आठ लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान किए गए। जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र भी शामिल है। इसे लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय में एडीजी जे.एस गंगवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदान आज शांतिपूर्ण हुआ है।