पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव ने अभी से शुरू की गाना गाने की प्रैक्टिस, यह उनकी पार्टी के लिए अच्छा : असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव ने अभी से गाना गाने का प्रैक्टिस शुरू किया है। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को गाने के जरिए भाजपा पर तंज कसा था।