आगर के ग्राम कचनारिया में कृषक संगोष्ठी संपन्न,
वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं कृषि यंत्रों की जानकारी
नरवाई प्रबंधन एवं खेत बचाओ अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड आगर के ग्राम कचनारिया में कृषि अभियांत्रिकी एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में किसानों से संवाद कर नरवाई प्रबंधन, फसल बुवाई उपरांत उर्वरकों, कीटनाशकों एवं कृषि यंत्रों के समुचित उपयोग के संबंध में बताया गया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने ग्राम में आ रही कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा कर विभिन्न शासकीय योजनाओं, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती एवं आधुनिक कृषि यंत्रों के महत्व के बारे में बताया ।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ से श्री रघु सिंह, कृषि वैज्ञानिक श्री आरपीएस शक्तावत, श्री मनीष उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक एवं सहायक कृषि यंत्री श्री अंशुल बारोड़ ने किसानों को संबोधित करते हुए आग्रह किया गया कि नरवाई न जलाएं, बल्कि उसका उचित प्रबंधन कर खेत में मिलाकर मिट्टी को अधिक उपजाऊ बनाएं, जिससे उत्पादन में वृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण दोनों संभव होगा।
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agrmalwa