लखीसराय: दैता बांध सड़क पर रेलवे अंडरपास के पास से पुलिस ने 90 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
सूरजगढ़ा पुलिस ने दैता बांध सड़क में रेलवे अंडरपास के समीप से 90 लीटर महुआ शराब के साथ कजरा थाना क्षेत्र के खैरा निवासी कृष्णदेव यादव के पुत्र बाइक सवार तस्कर पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है.जिसे रविवार अपराह्न 3:30 बजे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. सूरजगढा थाना में कांड संख्या 94/26 दर्ज किया गया है.