Public App Logo
Profile Picture

शाहजहांपुर समाचार 9450

@sharmaspn950
1085Followers
0Following
खबर थाना रोजा जहां भतीजे ने ताऊ के ऊपर कर दिया हमला पहुंचा दिया रामपुर मुकदमा दर्ज आरोपी फरहार शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
जनपद शाहजहाँपुर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार,  अपर पुलिस अधीक्षक नगर  के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा राजीव चौक, पुवायां में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन कर रहे वाहन चालकों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, जबकि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के वाहनों पर जागरूकता संबंधी स्टीकर चिपकाकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा नशे की हालत में वाहन कदापि न चलाएं। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर राहवीर बनने के लिए प्रेरित किया गया। राहवीर योजना के अंतर्गत ₹25,000/- नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी पुवायां श्री प्रवीण मलिक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं क्षेत्राधिकारी यातायात रनवीर सिंह द्वारा “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
*कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक, क्षेत्राधिकारी यातायात रनवीर सिंह, पीटीओ शाहजहाँपुर राम आश्रय, थाना प्रभारी पुवायां राधेश्याम शर्मा, सीसीटीम पुवायां प्रभारी संजय कुमार, एसएसआई धर्मेंद्र, दीपक द्विवेदी सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।*
दो साधुओं के मर्डर की कहानी आरोपी आला कत्ल लोहे की राड सहित सुमित पुत्र विष्णु को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार और भेज दिया जेल
मंदिर के दो पुजारी साधुओं को उतार दिया गया मौत के घाट थाना खुदागंज जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
मंदिर में दो पुजारियों का मर्डर एनडीटीवी पर देखिए लाइफ रिपोर्ट
शहीदों की नगरी शाहजहांपुर पहुंच चुके हैं डीके जादूगर जिनका जादू 2 अक्टूबर 2026 समय 7:00 बजे से शुरू होगा क्या-क्या जादू दिखाया जाएगा यह सब जानने के लिए देखिए लाइफ रिपोर्ट शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से
मंदिर के दो पुजारियों को उतार दिया गया मौत के घाट जी हां क्या है पूरा मामला देखिए लाइफ रिपोर्ट शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश थाना खुदागंज
खबर थाना तिलहर जहां 10000 इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेज दिया जेल जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
दहेज हत्या के अभियोग में वांछित महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेज दिया जेल शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
खबर थाना रोजा दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार कई धाराओं में मुकदमा दर इसके अलावा पुलिस ने लगा दी है पाक्सो एक्ट और भेज दिया है जेल शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर दहेज मन मुताबिक न मिलने पर पत्नी को पीट-पीट कर पहुंचा दिया रामपुर मुकदमा हुआ दर्ज आरोपी पिता पुत्र को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार भेज दिया जेल लड़की पक्ष के लोग नहीं है संतुष्ट देखिए आगे की कहानी क्या है
खबर थाना मिर्जापुर नाबालिक किशोरी के चक्कर में युवक को हो गई जेल क्या है मामला देखिए पूरी रिपोर्ट शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
खबर थाना पुवाया  युवती को शादी का झांसा दिया और ले गया दिल्ली हो गई जेल शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
खबर थाना कोतवाली जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश क्यों किया इसको पुलिस ने गिरफ्तार देखिए लाइफ रिपोर्ट
खबर थाना तिलहर जहां चार वारंटी महिला सहित हुए हैं गिरफ्तार क्या है मामला देखिए पूरी रिपोर्ट शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
खबर थाना सदर बाजार जहां गोविंद अवस्थी पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार कौन-कौन सी धाराओं में पुलिस ने किया है चालान देखिये लाइव रिपोर्ट शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कुछ जानकारी दी है देखिए रिपोर्ट इसके अलावा किसानों का जो बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है उसका भी कहा सर्वे चल रहा है जिनका जितना नुकसान हुआ है उनको उतना ही मुआवजा मिलेगा घबराने की कोई जरूरत नहीं है डीएम शाहजहांपुर
खबर थाना मदनापुर जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ऐसा क्या किया युवक ने जो पुलिस ने तत्काल कर लिया गिरफ्तार और भेज दिया जेल
तीन परिवारों को बिछड़ते हुए बच्चा दिया महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर आपको बता दें 

 *1-थाना सदर बाज़ार*  जनपद शाहजहाँपुर के एक दंपति जिनकी शादी 02 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदक की पत्नी 04 माह से अपनी मायके में रह रही है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई। आवेदक ने बताया मेरी पत्नी के ऑपरेशन से एक बेटी हुई थी जो डिलीवरी के तुरंत बाद खत्म हो गई। जिस कारण से हमारे बीच मतभेद हो गया था  और मेरी पत्नी नाराज होकर अपनी मायके चली गई थी। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूँ । द्वितीय पक्ष का कहना है कि मेरा पति शराब पीता है। वह शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता है। मेरी सास भी मेरे साथ बुरा व्यवहार करती है। मेरा पति मुझे खाना खर्चा नहीं देता हैं। दोनों पक्षों को समझाया गया । दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते को तैयार हैं। दोनों  पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
 **2-थाना सेहरामऊ दक्षिणी*  जनपद शाहजहाँपुर के एक दंपति जिनकी शादी लगभग 08 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका के 03 बच्चे हैं। आवेदिका 03 माह से अपनी मायके में रह रही है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई। आवेदिका ने बताया कि मेरा पति शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता है। मेरे ससुराल वाले मेरे साथ झगड़ा करते है। अगर मेरे पति मुझे सही से रखें तो मैं अपने पति के साथ रहने के लिये तैयार हूँ । द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करूंगा। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूँ। मैं अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर बाहर रहूंगा। दोनों पक्षो को समझाया गया । दोनों पक्षो ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों  पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
 *3-थाना पुवायां जनपद शाहजहाँपुर* के एक दंपति जिनकी शादी 04 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका 01 वर्ष से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका के पास एक बेटा हैं। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई आवेदिका ने बताया, मेरे पति मेरे साथ मारपीट करते हैं। मेरी ससुराल वाले भी मेरे साथ मारपीट करते हैं। मैं अपने पति के साथ जाना चाहती हूँ अगर वह मेरे साथ मारपीट न करे । द्वितीय पक्ष ने बताया कि मेरी पत्नी मुझसे झगड़ा करती है, मेरे साथ गाली गलौज करती है। मेरी पत्नी मेरे परिवार को भी गाली देती है। मैं अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता हूँ। दोनों पक्षो को समझाया गया  दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों  पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
 *इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र म0उ0नि0 मधु यादव, मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी निशा, महिला आरक्षी रश्मि चौधरी, महिला आरक्षी नेहा चौहान, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, महिला आरक्षी पिंकी आदि मौजूद रहे।*
Video 19
खबर थाना जैतीपुर आलमपुर गांव में भारी बारिश के चलते हुआ नुकसान आठ कच्चे मकान गिरकर हुई देर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
खबर थाना सिधौली यहां मेले का आनंद लिया लोगों ने जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर बाढ़ को लेकर डीएम ने जनता को किया अलर्ट 3 से 4 फुट पानी नदियों में पढ़ने की संभावना निचले स्तर पर रहने वाले लोग रहे होशियार
शाहजहांपुर उ प
1. एक आवेदिका द्वारा महिला थाना पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। आवेदिका की शादी करीब 04 वर्ष पूर्व हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुरालीजनों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई थी। दोनों पक्षों को महिला थाना पर बुलाकर आपसी वार्ता एवं काउंसलिंग कराई गई। दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया, जिसके उपरान्त दम्पति को सकुशल विदा किया गया।
शाहजहांपुर लगातार तीन दिनों से हो रही है बारिश किसानों का हुआ है भारी नुकसान इसके लिए जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लेखपालों को सर्वे के लिए दिए हैं निर्देश