राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट स्थित टीका टोली गांव में गुरुवार देर शाम गोली चलने की घटना सामने आई है। घटना में 16 वर्षीय किशोरी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में भर्ती कराया गया।
घायल किशोरी की मां ने प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में गोली चलाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।
गोली चलने की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी।
संथाल हूल एक्सप्रेस – हर खबर निष्पक्ष, हर खबर आपके लिए।
#Rajmahal #Mangalhat #TikatoIi #Sahibganj #JharkhandNews FiringIncident SanthalHoolExpress BreakingNews