गोरखपुर
रानी विश्वकर्मा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, देवरिया पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित वीएन सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में वर्ष 2018 से शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं 27 वर्षीय रानी विश्वकर्मा। शनिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली रानी का बाद में मोबाइल फोन बंद हो गया था। इसके बाद कन्हौली गांव के बाहर झाड़ियों में उनका शव बरामद हुआ था। आरोप है कि सफेद कार से शव फेंककर आरोपी फरार हुए थे। शव की पहचान होने पर परिवार में कोहराम मच गया था। अब इस मामले में देवरिया पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Deoria, Deoria | Nov 2, 2026