देवरिया में जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप
देवरिया। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कोन्हौली गांव के पास जंगल में शनिवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Deoria, Deoria | Nov 1, 2026