पिडरा घाट का एप्रोच मार्ग फिर क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों का दबाव बना हादसे का खतरा
#देवरिया। लगातार बारिश और ओवरलोड वाहनों से कमजोर हुआ मार्ग, भाजपा नेता डीके यादव ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग
पिडरा घाट। लगातार बारिश और भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन के चलते पिडरा घाट का एप्रोच मार्ग एक बार फिर क्षतिग्रस्त होने लगा है। सड़क की बिगड़ती स्थिति से किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। मार्ग का किनारा कमजोर होने से राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में है।
इस गंभीर समस्या को उठाते हुए भाजपा नेता डीके यादव ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किए बिना भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए। साथ ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और एप्रोच मार्ग की स्थायी मरम्मत कराने की जरूरत है।
अब देखना होगा कि प्रशासन समय रहते इस खतरे को गंभीरता से लेता है या किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई होगी।
Deoria, Deoria | Oct 31, 2026