नवनियुक्त सभापति बंशीलाल माली का जोरदार स्वागत, पट्टिका पर लगाया तिलक : जालोर नगर परिषद के सभापति पद पर जीत दर्ज करने के बाद बंशीलाल माली अपने घर पहुंचे। यहां परिजनों, समर्थकों और समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने माली को फूलों की माला और साफा पहनाया ओर उनकी मां ने तिलक लगाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्हें घी-गुड़ खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। समर्थकों ने नवनियुक्त सभापति के नाम की पट्टिका पर भी तिलक लगाकर खुशी जताई। इस दौरान घर पर जश्न का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। माली ने सभी का आभार जताते हुए शहर के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही।
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026