जालोर में आज 40 पार्षद चुनेंगे सभापति, 3 बजे तक आएगा परिणाम : जालोर में नगर परिषद सभापति पद के लिए आज सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मुकाबला भाजपा के जयसिंह और कांग्रेस के बंशीलाल माली के बीच है। कांग्रेस के 19, भाजपा के 14 और 7 निर्दलीय पार्षद हैं। बहुमत के लिए 21 वोट जरूरी हैं। ऐसे में निर्दलीय निर्णायक होंगे। मतगणना के बाद दोपहर 3 बजे तक परिणाम घोषित होगा।
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026