बाड़ेबंदी के बाद परिवार को देख भावुक हुए पार्षद अमित पंडत, बच्चें को गोद में लेकर किया दुलार : जालोर में नगर परिषद सभापति पद के लिए मतदान करने पहुंचे वार्ड-17 के कांग्रेस पार्षद अमित पंडत बाड़ेबंदी के बाद अपने परिवार से मिले। मतदान के बाद नगर परिषद के बाहर खड़ी पत्नी और बच्चों को देखकर पंडत भावुक हो गए। पिता को देखते ही बच्चे भी उन्हें पुकारने लगे। इस पर अमित पंडत बच्चों और पत्नी से मिलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। बाद में कांग्रेस पदाधिकारियों के आग्रह पर पुलिस ने पंडत को परिवार से मिलने की अनुमति दी। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों को गोद में उठाकर दुलार किया और पत्नी से भी बातचीत की। पार्षद और उनके परिवार की इस भावुक मुलाकात को देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी उनकी ओर आकर्षित हुआ।
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026