जालोर नगर परिषद में कांग्रेस के बंशीलाल माली बने सभापति, 6 वोट से जीते : जालोर नगर परिषद सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के बंशीलाल माली ने भाजपा के जयसिंह को 6 वोट से हराया। माली को 23 और जयसिंह को 17 वोट मिले, जबकि सभी 40 पार्षदों ने मतदान किया। कांग्रेस के 19, भाजपा के 14 और 7 निर्दलीय पार्षदों के बीच मुकाबले में निर्दलीयों की भूमिका अहम रही। परिणाम घोषित होने के बाद नगर परिषद के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई, जहां पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। अब 22 सितंबर को नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा।
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026