Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
marudharaaina1
जालौर में सिवरेज की समस्या का समाधान ही मेरी प्राथमिकता होगी : नवीन सभापति बंसीलाल माली
Jalor, Jalor
| Sep 21, 2026
MORE NEWS
कांग्रेस के 19 पार्षद, 30 गाड़ियों में पहुंचे : जालोर में कांग्रेस के 19 पार्षद को, 30 गाड़ियों के काफिले के साथ इस तरह शहर में लाया गया। यह काफिला आहोर की और से जालोर में प्रवेश किया। सभी पार्षदों को एक बस में बिठाया गया था।
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026
नवनियुक्त सभापति बंशीलाल माली का जोरदार स्वागत, पट्टिका पर लगाया तिलक : जालोर नगर परिषद के सभापति पद पर जीत दर्ज करने के बाद बंशीलाल माली अपने घर पहुंचे। यहां परिजनों, समर्थकों और समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने माली को फूलों की माला और साफा पहनाया ओर उनकी मां ने तिलक लगाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्हें घी-गुड़ खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। समर्थकों ने नवनियुक्त सभापति के नाम की पट्टिका पर भी तिलक लगाकर खुशी जताई। इस दौरान घर पर जश्न का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। माली ने सभी का आभार जताते हुए शहर के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही।
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026
बाड़ेबंदी के बाद परिवार को देख भावुक हुए पार्षद अमित पंडत, बच्चें को गोद में लेकर किया दुलार : जालोर में नगर परिषद सभापति पद के लिए मतदान करने पहुंचे वार्ड-17 के कांग्रेस पार्षद अमित पंडत बाड़ेबंदी के बाद अपने परिवार से मिले। मतदान के बाद नगर परिषद के बाहर खड़ी पत्नी और बच्चों को देखकर पंडत भावुक हो गए। पिता को देखते ही बच्चे भी उन्हें पुकारने लगे। इस पर अमित पंडत बच्चों और पत्नी से मिलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। बाद में कांग्रेस पदाधिकारियों के आग्रह पर पुलिस ने पंडत को परिवार से मिलने की अनुमति दी। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों को गोद में उठाकर दुलार किया और पत्नी से भी बातचीत की। पार्षद और उनके परिवार की इस भावुक मुलाकात को देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी उनकी ओर आकर्षित हुआ।
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026
जालोर नगर परिषद में कांग्रेस के बंशीलाल माली बने सभापति, 6 वोट से जीते : जालोर नगर परिषद सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के बंशीलाल माली ने भाजपा के जयसिंह को 6 वोट से हराया। माली को 23 और जयसिंह को 17 वोट मिले, जबकि सभी 40 पार्षदों ने मतदान किया। कांग्रेस के 19, भाजपा के 14 और 7 निर्दलीय पार्षदों के बीच मुकाबले में निर्दलीयों की भूमिका अहम रही। परिणाम घोषित होने के बाद नगर परिषद के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई, जहां पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। अब 22 सितंबर को नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा।
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026
जालोर नगर परिषद के बाहर भाजपा ओर कॉग्रेस के समर्थक आमने-सामने नारेबाजी करते हुए।
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026
जालोर में आज 40 पार्षद चुनेंगे सभापति, 3 बजे तक आएगा परिणाम : जालोर में नगर परिषद सभापति पद के लिए आज सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मुकाबला भाजपा के जयसिंह और कांग्रेस के बंशीलाल माली के बीच है। कांग्रेस के 19, भाजपा के 14 और 7 निर्दलीय पार्षद हैं। बहुमत के लिए 21 वोट जरूरी हैं। ऐसे में निर्दलीय निर्णायक होंगे। मतगणना के बाद दोपहर 3 बजे तक परिणाम घोषित होगा।
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026
जालोर दलबल के साथ कोंग्रेस का काफिला पहुँचा नगर परिषद
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026
जालोर सभापति चुनाव में गरमाया माहौल: नारेबाजी के बीच कड़ी सुरक्षा में 40 पार्षदों ने किया मतदान
Jalor, Jalor | Sep 21, 2026