रूड़की: पिरान कलियर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो भाइयों पर लगाया नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने का आरोप
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो सगे भाइयों के द्वारा मिलकर उनकी नाबालिग किशोरी को भगाकर अपने साथ ले जाया गया है। बताया गया कि उनके द्वारा नाबालिग किशोरी की सभी जगह तलाश की जा चुकी है। लेकिन किशोरी का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज मुकदमा दर्ज कर लिया है।