रूड़की: रहमतपुर गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार,पोक्सो एक्ट के मामले में चल रहा था फरार
पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे रहमतपुर निवासी इशू पुत्र सुरेश नाम के वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इशू पोक्सो एक्ट के मामले मे फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने इशू को गिरफ्तार कर लिया है। इशू को फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के चलते गिरफ्तार किया गया है।