रूड़की: शक्ति विहार कॉलोनी के पास से पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार,चोरी किए गए दो मोबाइल फोन किए बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शक्ति विहार कॉलोनी के पास से पुरानी तहसील निवासी विशाल नाम के एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए है। महमूदपुर गांव निवासी नसीम पुत्र अजीज ने पुलिस को तहरीर देकर निजी अस्पताल से दो मोबाइल फोन चोरी होने पर मुकदमा दर्ज कराया था।