रूड़की: बीएसएम तिराहे के पास एटीएम मशीन में लोहे की पट्टी लगाकर लोगों की रकम चोरी कर रहे चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीएसएम तिराहे के पास एक एटीएम मशीन में लोहे की पट्टी लगाकर लोगों की रकम चोरी करने वाले अफरोज आलम और आरिफ नाम के दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस के द्वारा ₹3000 की नगदी और लोहे की सात पट्टी बरामद कर ली गई है। पुलिस के द्वारा दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।