रूड़की: माजरा गांव में मजदूरी कर रहे मजदूर पर लाठी डंडों से किया हमला,मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के माजरा गांव निवासी वासु ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव की ही एक मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। तभी गांव के कुछ लोग उसके पास आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में वासु घायल हो गया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।