रूड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइकों के खिलाफ चलाया अभियान,बिना नंबर प्लेट की 12 बाइक सीज
रुड़की कोतवाली पुलिस बिना नंबर प्लेट की बाइकों के खिलाफ सख्त हो गई है। जिसके चलते पुलिस के द्वारा बिना नंबर प्लेट की बाइकों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। दरअसल बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते हैं। जिसके चलते यह अभियान चलाया गया है। इस अभियान के चलते बिना नंबर प्लेट की 12 बाइकों को चीज कर दिया गया है।