गिरिडीह: गिरिडीह जिला विश्वकर्मा समाज की टुंडी रोड स्थित उत्सव उपवन पार्क में मदनलाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई
गिरिडीह जिला विश्वकर्मा समाज की एक बैठक मंगलवार को दिन 12 बजे टुंडी रोड स्थित उत्सव उपवन पार्क में मदनलाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने पर खुशी जाहिर की गई। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक बने झामुमो प्रत्याशी सुदीब्य कुमार सोनू को भी जीत की बधाई दी गई।