गिरिडीह: भाकपा माले द्वारा डाड़ीडीह बिजली कार्यालय में आयोजित शिविर में बिजली बिल माफी योजना से वंचित लोग पहुंचे
बिजली बिल माफी योजना से वंचित लोग मंगलवार को 11 बजे भाकपा माले के नेतृत्व में डाड़ीडीह स्थित बिजली ऑफिस पहुंचे।यहां 11 बजे से 2 बजे तक बिजली ऑफिस में भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा के बुलावे पर लगभग 100 की संख्या में बिजली उपभोक्ता अपने बिजली बिल को माफ कराने के लिए पहुंचे थे।