गिरिडीह: संविधान दिवस पर डीसी ऑफिस में उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई
संविधान दिवस के मौके पर डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मंगलवार 12 बजे सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने कहा स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश का संविधान बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया। संविधान सभा के 2 साल 11 महीने और 18 दिनों की कड़ी मेहनत के उपरांत भारतीय संविधान को तैयार किया गया।