गिरिडीह: चैताडीह में सीसीएल की खाली जमीन पर कब्जा, महाप्रबंधक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
चैताडीह में सीसीएल की खाली पड़ी जमीन पर कब्जे के मामला सीसीएल के संज्ञान में आया।महाप्रबंधक ने मंगलवार 12 बजे करवाई की बात कही। क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन पर कब्जा का खेल बदस्तूर जारी है।ताजा मामला चैताडीह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप खाली पड़ी सीसीएल की जमीन पर भू माफिया कब्जा कर रहे हैं और प्लाटिंग कर उसे बेच कर चांदी काट रहे है।।