गिरिडीह: केंद्रीय पुस्तकालय बड़ा चौक में संविधान दिवस मनाया गया, मूल प्रति को नमन किया गया
केंद्रीय पुस्तकालय बड़ा चौक में मंगलवार को 12 बजे संविधान दिवस मनाया गया और संविधान की मूल प्रति को नमन किया गया।बताया गया कि भारतीय संविधान की एक मूल प्रति गिरिडीह में है। यह गौरव गिरिडीह को पिछले कई वर्षों से प्राप्त है। मिली जानकारी के अनुसार, पूरे झारखंड में संविधान की एक मात्र मूल प्रति गिरिडीह के केंद्रीय पुस्तकालय में रखी हुई है।