गिरिडीह: नटराज चौक में कांग्रेस जिला कमेटी ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर 10 बजे नटराज चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह कर रहे थे। उपस्थित अन्य कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।