Chittorgarh police*सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों का डिकॉय ऑपरेशन, 6 मनचले गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 13 सितंबर 2026। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर शनिवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने डिकॉय करते हुए मनचलों की गतिविधियों पर नजर रखी तथा उनकी पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 6 मनचलों को गिरफ्तार किया।
डिकॉय ऑपरेशन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने सादे वस्त्रों में क्षेत्र में पहुंचकर डिकॉय किया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने, फब्तियां कसने एवं अनावश्यक रूप से पीछा करने वाले युवकों की पहचान की। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा संदिग्ध युवकों की पहचान किए जाने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्र