#Chittorgarh police*जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने ली अपराध गोष्ठी*
*लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश के दिए निर्देश*
#चित्तौड़गढ़, 13 सितंबर 2026। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा रविवार को पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में अपराध गोष्ठी ली गई। अपराध गोष्ठी में एएसपी मुख्यालय गजेन्द्र सिंह, एएसपी अशोक मीणा, एएसपी सुगन पंवार सहित जिले के डीवाईएसपी, थानाधिकारी एवं अनुसंधान अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में अपराध की स्थिति, लंबित प्रकरणों तथा अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में भारतीय न्याय संहिता, स्थानीय एवं विशेष अधिनियम, निरोधात्मक कार्रवाई, वाहन चोरी, महिला अत्याचार एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित अनुसंधान, चालान एवं एफआर, री-ओपन प्रकरण तथा धारा 193(9) बीएनएसएस के मामलों की प्रकरणवार समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा POCSO, दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के लंबित प्रकरणों, 60 एवं 90 दिवस की समयावधि में प्रकरणों के निस्तारण, ई-साक्ष्य, ई-समन एवं संगठित अपराध से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में साइबर अपराधों की थानावार स्थिति एवं रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के निर्देश दिए।