Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Aap
Pakistan
Asaduddinowaisi
hemant.suman
कोटा के सरकारी अस्पतालों में कब सुधरेगी व्यवस्था, प्रसूताओं की मौत के मामले में प्रदर्शन प्रदर्शन में शामिल पोस्टर ने खिंचा ध्यान, महिलाओ व लोगो ने व्यवस्था सुधार की लगाई गुहार
Sangod, Kota
| Oct 28, 2026
MORE NEWS
कोटा के गिरधरपुरा में राजस्थान ग्रामीण बैंक में सांप घुसने से मचा हड़कंप, एसी में छुपा सांप स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद 5 फीट लंबे धामण प्रजाति के सांप का रेस्क्यू किया सांप को देखकर कर्मचारी व स्टॉप बाहर निकल गए सांप बैंक में लगे एसी में जाकर छुप गया सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद 5 फीट लंबे धामण प्रजाति के सांप का रेस्क्यू किया और जंगल में आजाद किया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली
Sangod, Kota | Oct 28, 2026
बारां में जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशियों का प्रचार जोरो पर, प्रचार के लिए अनूठे तरीको का इस्तेमाल, जिला परिषद के सभी 29 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी जिला परिषद के 29 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। आम आदमी पार्टी के सात उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर एक में भाजपा के एक बागी प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं।
Sangod, Kota | Oct 28, 2026
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार को कोटा स्थित निजी कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंचों से भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर, नवीन दायित्व हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरपंच गांव के विकास की महत्वपूर्ण धुरी होता है, पूर्ण विश्वास है कि आप सभी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर पूर्ण निष्ठा व प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। #Kota #Sangod #सांगोद_विधानसभा #HeeralalNagar #सरपंच #Sarpanch
Sangod, Kota | Oct 28, 2026
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार को कोटा स्थित निजी कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंचों से भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर, नवीन दायित्व हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरपंच गांव के विकास की महत्वपूर्ण धुरी होता है, पूर्ण विश्वास है कि आप सभी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर पूर्ण निष्ठा व प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। #Kota #Sangod #सांगोद_विधानसभा #HeeralalNagar #सरपंच #Sarpanch
Sangod, Kota | Oct 28, 2026
कोटा में मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद चाकूबाजी, पड़ोसी ने युवक पर किया हमला चंद्रसेल के खारी बावड़ी इलाके में रहने वाले शाकिब बैग को अस्पताल में करवाया भर्ती कोटा में चाकू से हमले का मामला सामने आया है। चंद्रसेल के खारी बावड़ी इलाके में रहने वाले शाकिब बैग पर बीती रात हमला कर दिया गया। घायल शाकिब को उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाकिब बीती रात मंदिर के पास मोटरसाइकिल पर बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद एक पड़ोसी ने शाकिब पर चाकू से हमला कर दिया,जिससे वह घायल हो गया।
Sangod, Kota | Oct 28, 2026
दशहरा मेले में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु कोटा शहर पुलिस की विशेष पहल, महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कोटा शहर श्रीमती तेजस्वनी गौतम ने बताया कि दशहरा मेले में आने वाले आमजन, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सुविधा तथा सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोटा शहर पुलिस द्वारा विशेष पहल करते हुए महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है। इस हेल्प डेस्क में YCLG सदस्य, सुरक्षा सखी एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से दशहरा मेले में आने वाली महिलाओं, बच्चों एवं अन्य आगंतुकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। मेले के दौरान किसी महिला या बच्चे को असुविधा, परेशानी अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर वे महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस द्वारा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं आवश्यक सहयोग के लिए प्रभावी व्यवस्था की गई है।इसके अतिरिक्त, महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन को कोटा शहर पुलिस की विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं हेल्पलाइन की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। इसमें गरुड़ हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, राजस्थान पुलिस के RajCop Citizen App तथा आपातकालीन पुलिस सहायता नंबर 100 एवं 112 के उपयोग के संबंध में जागरूक किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आमजन इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।दशहरा मेले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा शहर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मेले में कोटा शहर पुलिस के जवानों के साथ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, होमगार्ड एवं आरएसी के जवानों को तैनात किया गया है।“इसके अतिरिक्त, कोटा दशहरा मेले में दिव्यदृष्टि ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि मेले में भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इसके साथ ही कोटा शहर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी सिविल ड्रेस में भी लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।कोटा शहर पुलिस आमजन से अपील करती है कि दशहरा मेले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में नजदीकी पुलिसकर्मी, महिला हेल्प डेस्क या निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त करें। कोटा शहर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
Sangod, Kota | Oct 23, 2026
दशहरा मेले में बिना अनुमति प्रचार पर होगी कार्रवाई, उपायुक्त ने व्यापारियों को दिए निर्देश..दुकानों पर लगी प्रचार सामग्री हटाने या निर्धारित राशि जमा कर अनुमति लेने की चेतावनी, कल से होगी नियमित जांच कोटा 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 में दुकानों पर बिना अनुमति कंपनियों की प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करेगा। गुरुवार को मेला प्रांगण के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त धीरज कुमार सोनी ने विभिन्न दुकानों पर कंपनियों की प्रचार सामग्री लगी देखी। इस पर उन्होंने संबंधित व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे बिना अनुमति लगाई गई प्रचार सामग्री तत्काल हटा लें अथवा नगर निगम में निर्धारित राशि जमा करवाकर नियमानुसार अनुमति प्राप्त करें।उपायुक्त धीरज कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार से मेला प्रांगण में इसकी नियमित जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी दुकान पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगी मिली तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित नियमों की पालना करना अनिवार्य है।
Sangod, Kota | Oct 23, 2026
बारां के छबड़ा में टोकन से बंटेगा खाद, टोकन लेने उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस की मौजूदगी में हुआ टोकन वितरण नरेश मीणा ने रातभर एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष किसान कतार में
Sangod, Kota | Oct 23, 2026