कोटा में मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद चाकूबाजी, पड़ोसी ने युवक पर किया हमला
चंद्रसेल के खारी बावड़ी इलाके में रहने वाले शाकिब बैग को अस्पताल में करवाया भर्ती
कोटा में चाकू से हमले का मामला सामने आया है। चंद्रसेल के खारी बावड़ी इलाके में रहने वाले शाकिब बैग पर बीती रात हमला कर दिया गया। घायल शाकिब को उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाकिब बीती रात मंदिर के पास मोटरसाइकिल पर बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद एक पड़ोसी ने शाकिब पर चाकू से हमला कर दिया,जिससे वह घायल हो गया।
Sangod, Kota | Oct 28, 2026