Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
hemant.suman
बारां के छबड़ा में टोकन से बंटेगा खाद, टोकन लेने उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस की मौजूदगी में हुआ टोकन वितरण नरेश मीणा ने रातभर एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष किसान कतार में
Sangod, Kota
| Oct 23, 2026
MORE NEWS
दशहरा मेले में बिना अनुमति प्रचार पर होगी कार्रवाई, उपायुक्त ने व्यापारियों को दिए निर्देश..दुकानों पर लगी प्रचार सामग्री हटाने या निर्धारित राशि जमा कर अनुमति लेने की चेतावनी, कल से होगी नियमित जांच कोटा 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 में दुकानों पर बिना अनुमति कंपनियों की प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करेगा। गुरुवार को मेला प्रांगण के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त धीरज कुमार सोनी ने विभिन्न दुकानों पर कंपनियों की प्रचार सामग्री लगी देखी। इस पर उन्होंने संबंधित व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे बिना अनुमति लगाई गई प्रचार सामग्री तत्काल हटा लें अथवा नगर निगम में निर्धारित राशि जमा करवाकर नियमानुसार अनुमति प्राप्त करें।उपायुक्त धीरज कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार से मेला प्रांगण में इसकी नियमित जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी दुकान पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगी मिली तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित नियमों की पालना करना अनिवार्य है।
Sangod, Kota | Oct 23, 2026
कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक लाइन चिपकने से केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, चालक सूझबूझ दिखाते हुए जलते टैंकर को लेकर पहुंचा ढाबे पर, ग्रामीणों ने बुझाई आग दरा में चलते केमिकल से भरे टैंकर के ब्रेक लाइनर में अचानक आग लग गई। बाजार में भीड़ होने के कारण टैंकर को तुरंत पास के ढाबे पर ले जाया गया। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर पानी से आग बुझाने में मदद की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। टैंकर जयपुर के बगरू से उज्जैन जा रहा था। राहत की बात है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। #KotaNews #NH52 #Dara #RajasthanNews
Sangod, Kota | Oct 22, 2026
कोटा के नांता क्षेत्र में एडीएम कोटा के निर्देशन में अवैध खनन एवं परिवहन पर खनन विभाग की कार्रवाई नान्ता क्षेत्र में दो ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध मैसेनरी स्टोन से भरे हुए पकड़े, चालको के पास नही मिला रॉयल्टी दस्तावेज अभियान के तहत एडीएम कोटा के निर्देशन में माइन्स फोरमैन निकिता जैन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ औचक निरीक्षण किया गया ! इस दौरान नान्ता क्षेत्र में दो ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध मैसेनरी स्टोन से भरे हुए पकड़े! वाहन चालको को वैध रॉयल्टी दस्तावेज दिखाने को कहा वाहन चालको के पास कोई वैध रॉयल्टी दस्तावेज नहीं होने के कारण .,
Sangod, Kota | Oct 22, 2026
कोटा में प्रतिमा विसर्जन हादसे में मृतकों के परिजनों के घर पहुंच शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष ने बंधाया ढाढस ईश्वर से दिवंगत युवाओं की आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना, प्रसाशन की व्यवस्थाओं पर जताया रोष विज्ञान नगर क्षेत्र में माताजी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से चार युवाओं की असामयिक मृत्यु के बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने शोकाकुल परिवारों के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत युवाओं की आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस दर्दनाक हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए राखी गौतम ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब संबंधित स्थान पर प्रतिमा विसर्जन होना पहले से निर्धारित था, तो वहां गोताखोरों, सुरक्षा कर्मियों और बचाव के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए होते, तो इस तरह की दुखद घटना को रोकने में मदद मिल सकती थी। उन्होंने हादसे की जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता जताई। राखी गौतम ने राज्य सरकार से मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवाओं के पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही, प्रदेश के सभी प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों, प्रशिक्षित बचाव दल, सुरक्षा कर्मियों और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को इस तरह का असहनीय दुःख न झेलना पड़े। कांग्रेस कार्यालय प्रभारी डॉ. विजय सोनी ने बताया कि इस दौरान पूर्व शहर जिला कांग्रेस महासचिव मोहन सैनी, कपिल शर्मा, पार्षद सुनीता गुर्जर, जोगेंद्र बिरवाल, राहुल पुरस्वानी, आबिद अंसारी, मंडल अध्यक्ष शहजाद खान, वार्ड अध्यक्ष तंवर जादौन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं
Sangod, Kota | Oct 22, 2026
कोटा के एमबीएस अस्पताल में जेबकतरों का आतंक, दवा लेने आये बुजुर्ग की जेब काटी दवा लेने कतार में लगे बुजुर्ग की जेब से अज्ञात व्यक्ति ने निकाले पांच सौ रुपए ओर आधार कार्ड दवा लेने आए 60 वर्षीय बुजुर्ग के ₹500 और आधार कार्ड गायब! कोटा के एमबीएस अस्पताल में आंवली रोजड़ी निवासी भेरूलाल दवा लेने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से 500 रुपए और आधार कार्ड निकाल लिया। पीड़ित ने अस्पताल चौकी में रिपोर्ट दी है।
Sangod, Kota | Oct 22, 2026
कोटा में युवक का कमरे में मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप कोटा के गुमानपुरा इलाके में लोकेश का शव कमरे में मिला। पिता पूरण चंदेल ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
Sangod, Kota | Oct 22, 2026
कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में आपकी रंजिश में युवक का पत्थर से सिर फोड़ा घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करवाया भर्ती, घायल का उपचार जारी कोटा शहर के महावीर नगर थाना इलाके के संतोषी नगर चौराहे पर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे करीबन पुरानी रंजिश में एक युवक ने दूसरे युवक को पत्थर मारकर सिर्फ फोड़ दिया जिसको गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक शंकर यादव निवासी संतोषी नगर की पुरानी रंजीश चल रही थी जिसके चलते आपस में जगड पड़े ऐसे में एक युवक ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गए युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर उसका उपचार चल रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है
Sangod, Kota | Oct 22, 2026
छबड़ा में खाद संकट को लेकर नरेश मीणा का धरना शुरू, एसडीएम कार्यालय पर शुरू किया धरना किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर खाट पर बैठकर दे रहे धरना
Sangod, Kota | Oct 22, 2026