बड़गांव: जिला कलेक्टर नमित मेहता ने महाराणा प्रताप खेलगांव का किया निरीक्षण, UDA आयुक्त राहुल जैन भी रहे मौजूद
उदयपुर: जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आज महाराणा प्रताप खेलगांव का दौरा कर विभिन्न खेल परिसरों और गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान यूडीए आयुक्त राहुल जैन भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल ने खेलगांव की मौजूदा संरचना और सुविधाओं की जानकारी दी। कलेक्टर मेहता ने निर्माणाधीन मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का भी निरीक्षण किया l