कुरावली: कुम्हरौआ में साफ पानी के लिए बच्चों की भावुक अपील, वीडियो हुआ वायरल
कुरावली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हरौआ के बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे अपने विद्यालय में खड़े होकर मुख्यमंत्री से पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने की भावुक अपील करते नजर आ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि विद्यालय में उन्हें स्वच्छ पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।