बल्देवगढ़: धसान नदी के उफान पर आने से टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग हुआ अवरुद्ध,सुरक्षा को लेकर देवरदा चौकी पुलिस धसान नदी के पुल पर मौजूद
सुजारा बांध के गेट खुल जाने से धसान नदी उफान पर है। और टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग पर नदी पर बने पुल पर पानी चढ़ा जिसको लेकर मार्ग अवरुद्ध हुआ है।सुरक्षा को लेकर देवरदा चौकी पुलिस मौके पर मौजूद है।बताया जा रहा है कि रात 12:00 बजे जैसे ही पुल के ऊपर से पानी चढ़ने लगा तुरंत मार्ग को बंद किया गया।पुलिस ने बताया कि पुल पर सामान्य स्थिति नहीं होने तक मार्ग बंद रहेगा।