बल्देवगढ़: ओबीसी महासभा द्वारा जिला सहित बल्देवगढ़ क्षेत्र की समस्याओं से टीकमगढ जिला पुलिस अधीक्षक को कराया अवगत
ओबीसी महासभा के द्वारा टीकमगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक रोहित कासवानी को टीकमगढ़ जिला सहित बल्देवगढ़ क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।जिसमें ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से बल्देवगढ़ क्षेत्र में बढ़ते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की।इस अवसर पर अधिक संख्या में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।