बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत सिजौरा में सरपंच और सचिव की मनमानी के विरोध में वार्ड पंचों ने प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ को सौंपा ज्ञापन
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिजौरा में सरपंच और सचिव की मनमानी के विरोध में वार्ड पंचों ने प्रभारी जनपद सीईओ भारती देवी मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जाता है।और ग्राम पंचायत में मजदूरों की जगह मशीनों से कार्य जा रहे हैं।साथ ही फर्जी बिल वाउचर लगाकर भुगतान कराया जा रहा है।