बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ बस स्टैंड के पास सामुदायिक भवन में हितग्राहियों की ईकेवाईसी कराने लगाया गया शिविर
बल्देवगढ़ बस स्टैण्ड के पास स्थित सामुदायिक भवन में नगर परिषद के द्वारा हितग्राहियों की ई केवाईसी कराने के लिए शिविर लगाया गया।जिसमें नगर के समस्त वार्डों से समग्र आईडी की ई केवाईसी कराने के लिए किसान एवं अन्य हितग्राही पहुंचे। शिविर का SDM श्रीमती भारती देवी मिश्रा, तहसीलदार अरविंद यादव, नगर परिषद सीएमओ अरविंद तिवारी के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया गया।