बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत भेलसी के सरपंच व सचिव पर फर्जी बिल लगाकर रुपए निकालने का लगा आरोप, शिकायतकर्ता ने जनपद सीईओ से की शिकायत
ग्राम पंचायत भेलसी सरपंच,सचिव कर फर्जी तरीके से बिल लगाकर रुपए निकालने का आरोप लगाया है।जिसमें शिकायतकर्ता अतुल शुक्ला निवासी भेलसी के द्वारा प्रभारी जनपद सीईओ भारती देवी मिश्रा को शिकायती आवेदन सौंपा।और बताया कि कार्यालय व्यय और सामग्री के नाम पर फर्जी बिल लगाकर सरपंच और सचिव द्वारा 4,50,000 रुपए निकाल लिए हैं।शिकायतकर्ता ने जांच कर कार्यवाही की मांग की है।