बल्देवगढ़: बान सुजारा बांध के गेट खुलने से धसान नदी का बड़ा जलस्तर, देवरदा चौकी पुलिस में लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
बान सुजारा बांध के गेट खुल जाने से धसान नदी का जलस्तर बढ़ गया।उक्त स्थिति को देखते हुए देवरदा चौकी पुलिस ने चौकी अंतर्गत एवं धसान नदी के किनारे बसे हुए गांव में पहुंचकर लोगों से धसान नदी के किनारे से दूर रहने की अपील की।साथ ही बताया कि धसान नदी किसी भी समय उफान पर आ सकती है।जिस कारण से सभी लोग सावधानी बरतें ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो।