विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित।
प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलमा साहू ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान पुरुष नसबंदी में अकबरपुर प्रखंड, महिला नसबंदी में काशीचक प्रखंड, IUCD सेवा में नवादा सदर प्रखंड, अंतरा सेवा में मेसकौर प्रखंड तथा गर्भनिरोधक वितरण में नारदीगंज प्रखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रखंडों के संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को उनके बेहतर कार्य एवं उपलब्धि के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं सहयोग के लिए सामुदायिक उत्प्रेरक श्री गजेंद्र कुमार तथा कार्यक्रम के संचालन एवं सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले Population Foundation of India (PFI) के जिला कार्यक्रम विश्लेषक श्री नवीन कुमार पांडेय को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम एवं Population Foundation of India के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इसी प्रकार बेहतर समन्वय एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए परिवार नियोजन सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को आमजनों के लिए अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विनोद चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अमित कुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 25, 2026