देवबंद: नानौता में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार घरों से पानी की मोटर चोरी, मोहल्लों में दहशत का माहौल
नानौता कस्बे में चोरों ने सोमवार रात चार घरों में लगी पानी की मोटर चोरी कर सनसनी फैला दी। मोहल्ला छत्ता और कानूनगोयान में हुई वारदातों के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाए जाने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।