कोंडागांव: छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने कोण्डागांव में की महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई, सामाजिक बहिष्कार को बताया असंवैधानिक
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने गुरुवार को कोण्डागांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित 19 मामलों की सुनवाई की। इनमें मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, शारीरिक शोषण और संपत्ति विवाद जैसे मामले शामिल थे। सुनवाई के दौरान आयोग ने सामाजिक बहिष्कार के कुछ गंभीर मामलों पर विशेष ध्यान दिया।