कोंडागांव: कोण्डागांव पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार आबकारी एक्ट के तहत आरोपी पर हुई कार्यवाही
कोण्डागांव पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को उसके मोटरसाइकिल के साथ घेर लिया और उसके पास से 8 लीटर से अंग्रेजी शराब बरामद की। 21 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोलाराम पोयाम नामक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है।