कोंडागांव: जुगानी में हुए सड़क हादसे में आश्रम अधीक्षक और छात्र की मौत के बाद माजदा वाहन चालक के खिलाफ हुआ अपराध दर्ज
नेशनल हाइवे 30 जुगानी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को माजदा वाहन और बाइक की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में भण्डारसिवनी बुरकाभाटा के आश्रम अधीक्षक सुखराम मरकाम और छात्र शंकरपुर निवासी गौरव मंडावी की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर बुधवार को फरसगांव थाना पुलिस ने माजदा वाहन चालक के खिलाफ BNS की धारा 281, 125 (क) 106 के तहत अपराध दर्ज किया गया है ।