कोंडागांव: ग्राम मांझीआठगांव पति के मारपीट से पत्नी हुई गम्भीर रूप से घायल, फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतगर्त ग्राम मांझीआठगांव निवासी हिरामन मरकाम ने अपनी पत्नी रूखमणी मरकाम से विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट की,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये है, जिसे ग्रामीणों के द्वारा उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है।ग्रामीणों के द्वारा हिरामन मरकाम के खिलाफ उचित कार्यवाही करने फरसगांव थाने में आवेदन दिया गया है।