कोंडागांव: कोंडागांव जिले से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए 50 श्रद्धालु
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज कोंडागांव जिले से 50 श्रद्धालुओं का एक जत्था रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुआ है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए इन श्रद्धालुओं में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग शामिल है। वही अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला उन्होंने राज्य सरकार के इस प्रयास की सराहना की है।